आज का राशिफल। 01 मार्च, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज आपके नए मित्र बन सकते हैं। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। कारोबार की दृष्टि से दिन शानदार रहेगा। सीनियर्स से मदद लेनी चाहिए। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। जॉब में स्थायीत्व बढ़ेगा।

वृष

आज कारोबार में आपकी आय बढ़ेगी। नई साझेदारियों के लिए दिन शुभ है। कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। पड़ोसियों से अपने संबंध अच्छे रखें। प्रेम संबंध को लेकर पारिवारिक सहमति मिल सकती है। शेयर मार्केट में अल्प निवेश कर सकते हैं।

मिथुन

आज रुका हुआ कार्य बनने से मानसिक अशांति दूर होगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। दांपत्य संबंधों की कड़वाहट दूर हो सकती है। ससुराल पक्ष से अपने संबंध अच्छे रखें। समाज में आपको उचित मान-सम्मान मिलेगा।

कर्क

आज अपनी उपलब्धियों का दिखावा करने से बचें। आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में शांति रहेगी। वाहन चलाते समय चोट लग सकती है। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। 

सिंह

आज नवीन कार्ययोजनाओं को शुरू करने में सफलता मिलेगी। कारोबार में नई शुरुआत कर सकते हैं। मित्रों व सहयोगियों की मदद करने से आत्मिक संतुष्टि होगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा।

कन्या

आज अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। आप काफी ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। प्रेमी जन से कोई वादा न करें। अपनी जिम्मेदारियों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। किसी राजनीतिक चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं।

तुला

आज घर में भी छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आर्थिक नुकसान होने की संभावना बन रही है। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। कानूनी मामले उलझ सकते हैं। 

वृश्चिक

आज अपने स्वभाव में लचीलापन रखना आवश्यक है। कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर ही लें। नजदीकी लोगों की सलाह को अनसुना करना नुकसानदेह हो सकता है। अनावश्यक चर्चाओं से दूरी बनाकर रखें।

धनु

आज काफी समय से चली आ रही उलझनों से राहत मिलेगी। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा धन लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में प्रगति होगी।

मकर

आज अटका हुआ धन वापस मिलेगा। सभी काम समय पर करने चाहिए। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। उच्च रक्तचाप के कारण समस्या हो सकती है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों से नुकसान होगा। कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।

कुंभ


आज नए प्रेम संबंधों को लेकर समस्या होगी। वैज्ञानिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। दिनचर्या काफी उथल-पुथल भरी रहेगी। अधिकारी वर्ग के साथ तनाव हो सकता है। निवेश के दौरान सावधानी रखें।  बच्चों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

मीन

आज सोच-समझकर ही किसी से कोई वादा करें। जाने-अनजाने में कुछ त्रुटियां हो सकती हैं।  अपनी गलतियों को छिपाने के बजाय उन्हें दूर करने का प्रयास करें। वायरल बुखार की समस्या हो सकती है।