बरेली: कोहरा छटा...आज से पटरी पर दौड़ने लगेंगी तीन माह से निरस्त ट्रेनें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोहरे के कारण करीब तीन दर्जन ट्रेनों को किया था निरस्त

बरेली, अमृत विचार। कोहरे के चलते कई ट्रेनों की रफ्तार थम गई थी। मगर अब मौसम साफ होते ही निरस्त ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है। करीब तीन महीने से बंद ट्रेनों का संचालन बुधवार से शुरू हो जाएगा। इससे होली पर यात्रियों को राहत मिलेगी।

कोहरे के कारण इन ट्रेनों का संचालन 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक बंद किया गया था। साथ ही कई ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त की गईं थीं। मौसम साफ होते ही ट्रेनों का संचालन भी पूरे जोर के साथ किया जा रहा है। मुरादाबाद रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि कोहरे के कारण जिन ट्रेनों को निरस्त किया गया था, उनका निरस्तीकरण आगे बढ़ाने को फिलहाल कोई संदेश प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में इन ट्रेनों का संचालन बहाल हो जायेगा।

बरेली जंक्शन से होकर गुजरने वाली 14265-66 बनारस-देहरादून, 14673-74 शहीद एक्सप्रेस, 14229-30 योगनगरी-प्रयागराज, 14235-36 बरेली-बनारस, 14003-04 मालदा टाउन-नई दिल्ली, 12583-84 लखनऊ-आनंद विहार, 15903-04 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़, 15279-80 सहरसा-आनंद विहार, 18103-04 टाटा नगर- जलियांवाला बाग, 14617-18 अमृतसर- बनमंखी, 14523-24 बरौनी-अंबाला, 12557-58 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार, 12317-18 कोलकाता-अमृतसर, 12369-70 हावड़ा-देहरादून, 12358-57 कोलकाता-अमृतसर, 15521-22 कामाख्या-आंनद विहार, 04304-04303 दिल्ली बरेली पैसेंजर ट्रेनें कोहरे की वजह से निरस्त की गईं थीं। जिनका संचालन रेल प्रशासन की ओर से किया जाएगा। हालांकि इनमें से कुछ ट्रेनें 1 व 2 मार्च तक निरस्त हैं, इनका संचालन निरस्तीकरण की तिथि के बाद शुरू किया जाएगा। फिलहाल, ट्रेनों के अंदर टिकटों की बुकिंग पूर्व में ही शुरू की जा चुकी है।

1 घंटा देरी से चलाई आला हजरत एक्सप्रेस
मंगलवार को 14311 आला हजरत एक्सप्रेस को रिशेड्यूल कर चलाया गया है। यह ट्रेन निर्धारित समय सुबह 6 बजकर 35 मिनट की जगह 7 बजकर 35 मिनट पर बरेली जंक्शन से रवाना की गई। यात्रियों को ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। यह ट्रेन सोमवार रात को देरी से बरेली जंक्शन पहुंची थी।

ये भी पढ़ें- बरेली: अब गुड्डा-गुड्डी बोर्ड बताएगा कितनी बेटियों ने लिया जन्म

संबंधित समाचार