मुजफ्फरनगर: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजा की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर, अमृत विचार। जिले के पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, हादसा मंगलवार देर शाम पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर तितावी गांव के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रूपेश कुमार (60) और उनके भतीजे रवि कुमार (35) के रूप में हुई है। तितावी थाने के थाना प्रभारी रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब दोनों मोटरसाइकिल से फुगना से पिन्ना गांव लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक ट्रक को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया।         

ये भी पढ़ें- उमेश पाल हत्याकांड: लखनऊ में अतीक अहमद के फ्लैट पर पुलिस ने दी दबिश, किया सील

संबंधित समाचार