हल्द्वानी: नकल विरोधी कानून पर भाजयुमो की आभार रैली का यूथ कांग्रेस ने किया विरोध, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी आगमन का यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज तिकोनिया चौराहे के पास विरोध किया है।

Screenshot (1)

यूथ कांग्रेस को कार्यकर्ता सीएम पुष्कर सिंह धामी को काले झंडे दिखाने जा रहे थे जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम का विरोध करने को लेकर सुबह से तैयारी में थे। इस दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की, जिसके बाद पुलिस ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को तिकोनिया चौराहे पर ही गिरफ्तार कर लिया।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, उपाध्यक्ष हेमंत साहू, और उनके साथ मौजूद तमाम यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार अपने मुंह मियां मिट्ठू बन रही है , एक कानून बनाकर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है, असल मुद्दों से ध्यान भटकाने को ऐसी रैलियों का आयोजन किया जा रहा है, और सरकारी मशीनरी के साथ पैसे का गलत उपयोग किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: मुख्यमंत्री के आने के पूर्व यूथ कांग्रेस ने किया विरोध

 

संबंधित समाचार