वायु सेना प्रमुख ने मिग 21 बाइसन में भरी उड़ान
नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ चल रही तनातनी के बीच वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने पश्चिमी वायु कमान के एक बेस का दौरा किया तथा लड़ाकू विमान मिग 21 बाइसन में उड़ान भरकर वायु योद्धाओं का हौसला बढ़ाया। वायु सेना ने एक ट्वीट में कहा, “वायु …
नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ चल रही तनातनी के बीच वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने पश्चिमी वायु कमान के एक बेस का दौरा किया तथा लड़ाकू विमान मिग 21 बाइसन में उड़ान भरकर वायु योद्धाओं का हौसला बढ़ाया।
वायु सेना ने एक ट्वीट में कहा, “वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया पश्चिमी वायु कमान के एक अग्रिम बेस के दौरे पर हैं। वायु सेना प्रमुख बेस की संचालन तैयारियों की समीक्षा करेंगे और वहां तैनात वायु सेना के जांबाजों के साथ बातचीत करेंगे।”
ट्वीट में कहा गया है , “एयर चीफ मार्शल बेस में तैनात स्कवाड्रन के विमानों के पायलटों से भी मिलेंगे। इस दौरान वायु सेना प्रमुख ने प्रमुख लड़ाकू विमान मिग 21 बाइसन भी उडाया।” एयर चीफ मार्शल ने इससे पहले गत 26 फरवरी को बालाकोट स्ट्राइक का एक वर्ष पूरा होने के मौके पर भी मिग 21 बाइसन विमान में उड़ान भरी थी।
