भारत में बिजली की खपत फरवरी में नौ फीसदी बढ़कर 117.84 अरब यूनिट रही

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत में बिजली की खपत इस साल फरवरी में सालाना आधार पर नौ फीसदी से अधिक बढ़कर 117.84 अरब यूनिट रही। बिजली की खपत में मजबूत वृद्धि फरवरी में आर्थिक गतिविधियों के तेजी से बढ़ने का संकेत देती है। विशेषज्ञों के मुताबिक आर्थिक गतिविधियों में सुधार के साथ ही तापमान बढ़ने से मार्च में बिजली की खपत में अच्छी खासी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। आंकड़ों के मुताबिक फरवरी 2022 में बिजली की खपत 108.03 अरब यूनिट थी। फरवरी 2023 में किसी एक दिन में बिजली की अधिकतम मांग बढ़कर 209.66 गीगावाट हो गई।

ये भी पढे़ं- होली से पहले बड़ा तोहफा ! इस राज्य की सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में की 17 फीसदी की बढ़ोतरी

 

संबंधित समाचार