Kanpur News : विद्यार्थी मार्केट में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर किया हंगामा, जोनल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के गोविंद नगर विद्यार्थी मार्केट में व्यापारियों ने किया हंगामा।

कानपुर के गोविंद नगर विद्यार्थी मार्केट में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर हंगामा किया। व्यापारियों ने एकत्रित होकर नगर निगम का घेराव कर जोनल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

कानपुर, अमृत विचार। गोविंद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली मार्केट विद्यार्थी मार्केट के व्यापार मंडल के अध्यक्ष पर देर रात हमले के विरोध में बुधवार को व्यापारियों ने पूरी मार्केट को बंद कर दिया। इसके साथ ही व्यापारियों ने नगर निगम के खिलाफ भी धरना प्रदर्शन किया। नगर निगम के जोनल ऑफिस में व्यापारियों ने ज्ञापन भी सौंपा। 
 
विद्यार्थी मार्केट के व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष बलदेव मल्होत्रा ने बताया कि मंगलवार देर रात को व्यापार मंडल के अध्यक्ष सचिन दुआ पर एक फास्ट फूड का ठेला लगाने वाले विशाल ने हमला कर दिया था। इसके साथ ही अध्यक्ष को चाकू मारने का भी प्रयास किया, लेकिन अन्य व्यापारियों ने विशाल को पकड़ लिया।
 
इसके बाद व्यापारियों ने गोविंदनगर थाने में हमलावर विशाल के खिलाफ तहरीर दी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों ने एकत्रित होकर नगर निगम का घेराव किया और जोनल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा कर विरोध जताया।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज