रायबरेली: मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर चोरों ने तीन लाख का माल किया पार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके सिविल लाइन चौराहा के पास स्थित एक मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर चोरों ने करीब तीन लाख रुपए  कीमत का माल पार कर दिया है। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
       
पुलिस लाइन चौराहा  के पास अनुज कुमार की मोबाइल की दुकान है ।इस दुकान पर उन्होंने कीमती मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखे हुए थे ।मंगलवार की देर रात वह दुकान बंद करके अपने घर चले गए। बुधवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान की शटर का ताला टूटा हुआ था। उसके बाद जब वह दुकान के अंदर गए तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए । दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था और चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखे कीमती मोबाइल तथा अन्य उपकरण पार कर दिए थे। घटना की खबर फैलते ही आसपास के दुकानदारों की भीड़ लग गई ।मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की है ।कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिली है ।घटना के खुलासे के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ।जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- हरदोई में दो बच्चों को किडनैप करने का प्रयास, एक ही जगह पर दोहराई गई घटना

संबंधित समाचार