सुशांत के लिए अंकिता लोखंडे और कंगना रनौत ने मांगा इंसाफ, वीडियो शेयर कर कही ये बात
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई जांच की मांग लगातार उठ रही है। सीबीआई ने इस मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि सीबीआई जांच हो या नहीं इसके लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी इंतजार है। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की …
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई जांच की मांग लगातार उठ रही है। सीबीआई ने इस मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि सीबीआई जांच हो या नहीं इसके लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी इंतजार है। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे और कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अभिनेता के लिए इंसाफ की मांग की है।
टीम कंगना रनौत के ट्विटर हैंडल पर गुरुवार को एक वीडियो शेयर किया है। इसमें अभिनेत्री कह रही है, ‘हमें सच जानने का अधिकार है, हम सुशांत सिंह राजपूत के लिए सीबीआई जांच की मांग करते हैं।’ इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘मुंबई पुलिस सुशांत केस की जांच की जल्दबाजी कर रही है। संजय राउत का कहना है कि इंवेस्टिगेशन लगभग पूरी हो चुकी है। हम सभी सच्चाई जानने के अधिकारी हैं।
सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में अंकिता पोस्टर के साथ कह रही हैं, ”देश जानता है कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ क्या हुआ? जस्टिस फॉर सुशांत. सीबीआई फॉर SSR”पोस्टर पर #CBIFORSSR लिखा है।
सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के अपने अपार्टमेंट में फंदे से लटके पाए गए थे. मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. सीबीआई ने भी मामले में एफआईआर दर्ज की है.
