Video : 'मैं हमेशा टीम के मार्गदर्शन में साथ रहूंगी', Bismah Maroof ने छोड़ी पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी
बिस्माह अभी तक महिला टीम के साथ 124 वनडे और 132 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं
लाहौर। बिस्माह मारूफ ने छह साल तक पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के बाद इस पद से हटने का फैसला किया है। बतौर कप्तान बिस्माह का अंतिम टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में हुआ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप था जिसमें टीम चार ग्रुप मैचों में से तीन गंवाकर सेमीफाइनल तक पहुंचने में असफल रही थी। टीम को रोमाचंक ग्रुप मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से भी हार मिली थी। बिस्माह अभी तक महिला टीम के साथ 124 वनडे और 132 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं जिसमें से उन्होंने 34 वनडे (16 जीत) और 62 टी20 अंतरराष्ट्रीय (27 जीत) में टीम की अगुआई की।
Bismah Maroof steps down as Pakistan captain
— PCB Media (@TheRealPCBMedia) March 1, 2023
Read more ⤵️ https://t.co/2JFIC2vef8
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि हालांकि बतौर खिलाड़ी वह चयन के लिये उपलब्ध रहेंगी। बिस्माह को सितंबर 2017 में पाकिस्तान की सभी प्रारूपों की महिला टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था और पीसीबी न कहा कि उनकी जगह कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने वाले खिलाड़ी की घोषणा आने वाले समय में की जायेगी।
.@maroof_bismah has stepped down as Pakistan women’s national team captain but remains available for selection as a player. pic.twitter.com/iq9gkfL6he
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) March 1, 2023
'शानदार सफर रहा..'
बिस्माह ने कहा, ‘‘अपने देश की कप्तानी करना मेरे लिए सम्मान की बात रही और मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने इतनी शानदार और कड़ी मेहनत करने वाली क्रिकेटरों की अगुवाई की। यह शानदार सफर रहा जो उतार चढ़ाव से भरा रहा। लेकिन आखिर में मैं यह मौका दिये जाने के लिए अल्लाह की शुक्रगुजार हूं। मिस्बाह ने कहा कि अब सही समय आ गया है कि पकिस्तान महिला टीम को एक युवा कप्तान मिले। मैं हमेशा टीम के मार्गदर्शन में साथ रहूंगी।’
There has been no bigger honour for me than leading the 🇵🇰 team. Now, I feel that it is the right time for a transition and chance to groom a young captain. I will always be there to assist, guide and support the team and the young captain in every way. Pakistan Zindabad!
— Bismah Maroof (@maroof_bismah) March 1, 2023
ये भी पढ़ें : IND vs AUS : 'सर' जडेजा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 5000 रन और 500 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने
