रुद्रपुर: पड़ोसी इस बात से खफा था कि उसे बिल्ली चोरी के नाम पर बदनाम किया ...फिर हुआ ये...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। खेड़ा बस्ती में बिल्ली चोरी के बाद उपजे विवाद के बाद जानलेवा हमला करने का आरोप। खेड़ा बस्ती निवासी बेबी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पहले पड़ोसी इकबाल ने बिल्ली चुरा ली।

कहासुनी के बाद पड़ोसी ने चुराई बिल्ली को वापस कर दिया और तभी से परिवार से रंजिश रखने लगा। आरोप था कि पड़ोसी इस बात से खफा था कि उसे बिल्ली चोरी के नाम पर बदनाम किया है।

आरोप है कि 27 फरवरी की देर शाम को उसका बेटा गुलाब साबिर घर के बाहर खड़ा था। अचानक पड़ोसी इकबाल, बिलाल, हसीन, नसीम कुरैशी, नईम कुरैशी उर्फ गंठा, फहीम कुरैशी, सलीम कुरैशी, हसीन कुरैशी निवासी खेड़ा बस्ती ने उनके बेटे पर हमला कर दिया। हमलावरों के चंगुल से बेटा जान बचाकर घर के अंदर घुसा तो हमलावरों ने बेटे व तीन बेटियों पर हमला कर घायल कर दिया।  

संबंधित समाचार