हरदोई : चार दुकानों में लगी आग, अन्दर रखा हजारों का माल जलकर हुआ राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। मंगलवार बीती रात को रामलीला चौराहा के पास अचानक खोखे में आग लग जाने से उसकी चपेट में आई चार दुकानों के अंदर रखा लाखों का माल जलकर राख हो गया बुधवार सुबह पीड़ित दुकानदारों ने थाने पहुँच कर तहरीर दी है।

कस्बे के मोहल्ला सरायसैफ निवासी विजय यादव ने बताय उसकी रामलीला चौराहा के पास राजकीय बालिका इंटर के सामने लकड़ी का खोखा रखा है। जिसमे वह रेडीमेड की दुकान चलाता है। मंगलवार रात अचानक उसके खोखे में आग लग गई । देखते ही देखते आग ने पास में रखे कस्बा निवासी सलीम, निशात और अंजार हसन के खोखे को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख आसपास के लोग मौके पर पहुँच गए और आग पर पानी डालकर जैसे तैसे काबू पाया।

इस अग्निकांड में विजय रेडीमेड, अंजार रेडीमेड, निशात अली रेडीमेड और सलीम का लाखो रुपये का नुकसान हुआ है। व्यापारियों के मुताबिक नगर पंचायत और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी थी, लेकिन मौके पर न फायरब्रिगेड पहुँची न ही नगर पंचायत का टैंकर। थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : त्योहार को लेकर परिवहन निगम ने लांच की इनामी योजना

संबंधित समाचार