अयोध्या : विज्ञान प्रदर्शनी में अमन और प्रखर को मिला प्रथम स्थान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के छात्र अमन खान और प्रखर वर्मा ने  राजकीय पॉलिटेक्निक में विज्ञान क्लब द्वारा मॉडल प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार अर्जित किया।

छात्रों ने फेस मास्क डिटेक्शन टेक्निक को अपने मॉडल से प्रदर्शित किया। पुरस्कार के रुप में 3 हजार रुपये की धनराशि तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिलाधिकारी नीतीश कुमार द्वारा छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य जयराम द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। छात्रों ने यह कार्य शिक्षिका कोऑर्डिनेटर डा मनीषा यादव के निर्देशन में पूर्ण किया। इस अवसर पर आईटी संस्थान के निदेशक रमापति मिश्रा ने बताया कि 10 मार्च को इंजीनियरिंग संस्थान आईईटी में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : अभियान के बाद भी दवा खिलाने का लक्ष्य नहीं हुआ पूरा

संबंधित समाचार