मैं भाजपा में हूं और रहूंगी, टिकट पार्टी तय करेगी : मेनका गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने बुधवार को अपने दौरे के तीसरे व अंतिम दिन पत्रकारों से बात करते हुए तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया। कहा कि वे भाजपा में हैं और रहेंगी। टिकट पार्टी तय करेगी। उन्होंने कूरेभार विकासखंड मुख्यालय पर 3053 लाभार्थियों को पीएम आवास के स्वीकृत प्रमाण पत्र का वितरण किया। जिसके उपरांत मेनका गांधी ने पीरोंसरैया, विसावां एवं हैधनाकला ग्राम पंचायत में प्रबुद्ध सम्मेलन को सम्बोधित किया।

उन्होंने कहा कि प्रधान मेरे दाहिने हाथ है वह मेरे साथ गांवों के विकास को पंख देने का काम करे। उन्होंने बताया कि वह अब तक 3000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य संसदीय क्षेत्र में करा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मां की ताकत को छोटा मत समझना अपने काम के लिए कभी किसी को रिश्वत मत देना। मुझे फोन कर बताना, विना रिश्वत के आपका काम होगा। मैं भ्रष्टाचारियों को विल्कुल प्रसन्द नही करती। उन्होंने कहा कोशिश है जिले के लोगों को न्याय दिला सकूं।

अलीगढ़ से प्रभात नगर तक 72 करोड़ की लागत से बहुत ही जल्द सड़क का निर्माण होगा। इसी बीच उन्होंने प्राथमिक विद्यालय लोहंगी का निरीक्षण कर मिड डे मील का अवलोकन किया। इसके अलावा पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुलतानपुर संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशिता करने के अटकलों को विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा में है और भाजपा में ही रहेंगी। यदि पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया तो वह निश्चित रूप से चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि 160 करोड़ की लागत से प्रधानमंत्री सड़क योजना की कई सड़कों का निर्माण हो रहा है। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक से बात की है एक माह के भीतर सुलतानपुर डिपो के बेड़े में कई नई बसें शामिल की जाएंगी। धनपतगंज- बल्दीराय रोड पर बंद हुई रोडवेज की बसों के संचालन में रोडवेज कर्मी व निजी बस संचालकों की संलिप्तता पाई गई है। जिसके जांच के निर्देश संजय कुमार प्रबंध निदेशक परिवहन निगम ने दिए हैं। 

यह भी पढ़ें : हरदोई : सिपाहियों ने पति-पत्नी को बीच चौराहे पर पीटा

संबंधित समाचार