बरेली के कलाकारों की फिल्म विजय रथ आज होगी रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली के कलाकारों से सजी हिंदी फीचर फिल्म ''विजय रथ'' गुरुवार को ओटीटी प्लेटफार्म दिव्य दृष्टि प्लेयर एप पर रिलीज होगी। भ्रष्टाचार के मूल उद्देश्य को ध्यान में रखकर इस फिल्म का कथानक बुना गया है। इसमें बरेली के कलाकार संजय मठ, रूबी शेख, चन्दर तनेजा, सीमा, प्रदीप मिश्रा, गजराज, सूरज आदि ने शानदार अभिनय किया है। फिल्म के निर्माता मुकेश कश्यप बदायूं के और निर्देशक भावेश मिश्रा मुम्बई के रहने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग बदायूं में हुई है। इसमें बदायूं के स्थानीय कलाकारों ने भी मुम्बई के कलाकारों के साथ काम किया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: सार्वजनिक अस्पताल में ओपीडी सहित आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाएं शुरू

संबंधित समाचार