बरेली: सार्वजनिक अस्पताल में ओपीडी सहित आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाएं शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैंट के अस्पताल में सात वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम नियुक्त

बरेली, अमृत विचार। छावनी क्षेत्र अंतर्गत सार्वजनिक अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्थाएं और सुदृढ़ किया जा रहा है। गुरुवार को अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के साथ ओपीडी सहित जरूरी आधुनिक सुविधाएं शुरू हो गईं हैं। अस्पताल में चिकित्सकीय सुविधाएं शुरू होने पर स्थानीय लोग और विभागीय अधिकारी भी उत्साहित दिखे। पहले दिन दूर-दराज के पहुंचे मरीजों की विधिवत जांच कर उपचार मुहैया कराया गया।

छावनी परिषद की ओर से अस्पताल में ब्लड की अनेक तरह की जांचों के लिए विशेष तरह की मशीन इंस्टॉल कराई गई हैं। पैथोलॉजी विभाग में स्थापित आधुनिक मशीनों में मल-मूत्र की भी जांचें शुरू हो गई हैं। इसके अलावा फिजियोथैरेपी व सीजीएसएस के स्वीकृत मानक दरों पर लोगों को सुविधा मुहैया कराई जा रही हैं।

सात नए विशेषज्ञ चिकित्सकों की हुई तैनाती
डेंटल सर्जन-डा. अनूप आर्या, फिजीशियन- डा. बलवीर सिंह होरा, फिजीशियन- डा. नदीम , आर्थोपेडिक सर्जन - डा. आशीष अग्रवाल, बाल रोग विशेषज्ञ- डा. मनीष अग्रवाल , गाइनोकोलॉजिस्ट- डा. दिव्या मित्तल, पैथोलॉजिस्ट- डा. पारूल प्रिया

आमजनों की जरूरत को देखते हुए अस्पताल की चिकित्सकीय सुविधाएं शुरू कर दी गईं हैं। लोगों को सभी आधुनिक सुविधाओं के लिए दूसरे अस्पतालों में अब नहीं जाना पड़ेगा - विवेक सिंह, सीईओ, कैंट।

ये भी पढ़ें- बरेली: रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट से लेकर विशाल मेगा मार्ट के लिए नमूने

संबंधित समाचार