बरेली: पूर्णागिरी मां के दर्शन को रेलवे चलाएगा मेला स्पेशल ट्रेन
बरेली जंक्शन, सिटी और इज्जतनगर में भी होगा ट्रेन का ठहराव, 9 से कासगंज से टनकपुर के बीच चलेगी
बरेली, अमृत विचार। पूर्णागिरी मेला को लेकर इज्जतनगर रेल मंडल प्रशासन ने मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। मेला के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 9 मार्च से कासगंज-टनकपुर-कासगंज स्टेशनों के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन 05451/05452 चलाई जायेगी।
मेला स्पेशल 05451 कासगंज-टनकपुर कासगंज से सुबह 5.05 बजे रवाना होकर कासगंज सिटी, गंगागढ़ हाल्ट, सोरों शूकर क्षेत्र, मानपुर नगरिया , कछला ब्रिज, कछला हाल्ट, बितरोई, उझानी, शेखूपुर, बदायूं, मल्लन नगर, घटपुरी, करतौली, मकरन्दपुर, बमियाना, रामगंगा के रास्ते बरेली जंक्शन पहुंचेगी, जहां से 08.08 बजे चलकर बरेली सिटी से 8.20 बजे, इज्जतनगर से 08.40 बजे, दोहना से 08.52 बजे, भोजीपुरा से 09.08 बजे रवाना होगी।
दिबनापुर, सेंथल बिजौरिया, शाही, ललोरीखेडा, पीलीभीत, न्योरिया हुसैनपुर, मझोला पकड़िया, खटीमा, बनबसा होते हुए दोपहर 12.00 बजे टनकपुर पहुंचेगी। वापसी में मेला स्पेशल 05452 टनकपुर-कासगंज टनकपुर से दोपहर 02.45 बजे रवाना होगी। क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां पूर्णागिरी के दर्शन को जाते हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: सार्वजनिक अस्पताल में ओपीडी सहित आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाएं शुरू
