मुरादाबाद : गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। होली से पहले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर मूल्यवृद्धि वापस लेने की मांग की।

गुरुवार को जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद व महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सिर पर गैस सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां घरेलू गैस का मूल्य बढ़ाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि होली के पर्व से पहले गैस के दामों को बढ़ाकर भाजपा ने यह साबित कर दिया हैं कि उसका आम जनता से कोई लेना देना नहीं है। 

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार में महंगाई और बेरोजगारी ने निचले और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। इस मौके पर सेवादल जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा, शिवराज सिंह गुर्जर, शकील सरवर हाशमी, मोहम्मद शमी, अंशुल शर्मा, आनंद मोहन गुप्ता एडवोकेट, अरशद परवेज, अमीरुल हसन जाफरी, प्रदेश सचिव अजय सारस्वत, अनिल गुर्जर, अफसर खान, रईस अंसारी, नाजिम खान, लईक पाशा, नदीम अंसारी, कमर सलीम, शमशेर अली, भारतीय परवेज इस्लाम, अनूप दूबे, श्याम बाबू वाल्मीकि, कबीर अहमद, रेहान खान, रेहान खान, नेम सिंह व दानिश कुरैशी समेत अन्य लोग शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : आजाद समाज पार्टी ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, नासिर-जुनैद के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

संबंधित समाचार