अयोध्या: रसोई गैस मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की तरफ से रसोई गैस के दामों में की गई मूल्य वृद्धि के विरोध में गुरुवार को पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन पर नारेबाजी कर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा है। जनहित में मूल्य वृद्धि को वापस लिए जाने की मांग की है।
  
जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि आमजन पहले महंगाई की मार झेल रहे और परेशान हैं। भाजपा सरकार ने होली के पूर्व रसोई गैस के मूल्य में अप्रत्याशित वृद्धि कर घर-गृहस्थी के बजट को बिगाड़ दिया है और महंगाई  बढ़ाने का काम किया है।

 पार्टी ने मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की है। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पहले से महंगाई की मार झेल रही आम जनता पर त्योहारों के ठीक पहले रसोई गैस की मूल्य वृद्धि करके भाजपा सरकार ने यह साबित कर दिया कि उसे आमजन से कोई सरोकार नहीं है। 

पीसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह तथा उग्रसेन मिश्रा ने कहा भाजपा सरकार ने महंगाई बढ़ाकर आम व्यक्ति का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा भाजपा सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है जहां बेरोजगारी चरम पर है वहीं महंगाई ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया है।

पार्टी प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा केंद्र प्रदेश में बैठी भाजपा की सरकार हर मुद्दों पर विफल हो चुकी है।  पूरे प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है, महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाओं में बढ़ावा हुआ है। वहीं मुख्यमंत्री सदन में बैठकर सिर्फ जुमलेबाजी कर रहे हैं।

इस दौरान वरिष्ठ नेता प्रवीण श्रीवास्तव,अशोक राय, डॉ विनोद गुप्ता, बृजेश रावत,भीम शुक्ला, बसंत मिश्रा, युवा जिला अध्यक्ष संजय तिवारी, फिरोज अंसारी, हरजीत सिंह सलूजा, राम अभिलाष पांडे, अनंतराम सिंह, चंचल सोनकर, दयावती ,कंचन दुबे, पुष्पा, राम अवध पासी, प्रेम पांडे, मुनीश कुरैशी, रामानंद शर्मा, अब्दुल हकीम आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: पति बना हैवान! पहले डंडों से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर शव को खींचकर बाग में पहुंचाया

संबंधित समाचार