काशीपुर: महिलाकर्मी ने प्रधानाचार्य पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर ,अमृत विचार। स्थानीय एक स्कूल की महिलाकर्मी ने विद्यालय के प्रधानाचार्य पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। वहीं प्रधानाचार्य ने उन पर लगाए आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

महिला ने पुलिस को सौंपी अपनी तहरीर में बताया कि आरोप है कि प्रधानाचार्य अक्सर उसके साथ अश्लील हरकत कर आपत्तिजनक व्यवहार करता था। कुछ दिन पूर्व उन्होंने विद्यालय बंद होने के बाद दुष्कर्म का प्रयास किया है। महिला ने प्रधानाचार्य पर विद्यालय की तीन नाबालिग छात्राओं के साथ भी अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं प्रधानाचार्य का कहना है कि उन पर झूठे आरोप लगाए गए हैं। विद्यालय में प्रत्येक जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। यदि ऐसी कोई हरकत करेगा, तो वह कैमरे में कैद हो जाती है। उन्होंने कहा कि वह बालिकाओं को भी कभी अकेले अपने कार्यालय में नहीं बुलाते।

संबंधित समाचार