अब यात्रियों की नजर से नहीं बच पाएंगे टिकट न काटने वाले कंडक्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राज्य सड़क परिवहन निगम के तहत रोडवेज बस में सफर करने वाले यात्रियों की नजर से अब बस कंडक्टर बच नहीं पाएंगे। बस कंडक्टर की हर हरकत को यात्री अपने स्मार्ट फोन में कैद करने से चूकते भी नहीं है। ऐसा ही एक मामला गुरुवार को सामने आया है। जहां बस कंडक्टर सवारियों को …

लखनऊ। राज्य सड़क परिवहन निगम के तहत रोडवेज बस में सफर करने वाले यात्रियों की नजर से अब बस कंडक्टर बच नहीं पाएंगे। बस कंडक्टर की हर हरकत को यात्री अपने स्मार्ट फोन में कैद करने से चूकते भी नहीं है। ऐसा ही एक मामला गुरुवार को सामने आया है। जहां बस कंडक्टर सवारियों को सम्मान से बस में बैठाने के बाद टिकट नहीं काटा। यात्री ने बस कंडक्टर की इस हरकत पर एमडी को ट्वीट किया है।

बहराइच डिपो की बस में सफर कर रहे शुभम अवस्थी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि यह रिमझिम बारिश…टिकट बनाएं या ना बनाएं, बस कंडक्टर की मर्जी। कुछ इसी तरह के ट्वीट पर कई लोगों ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि बस चालक सवारियों से पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाते हैं। जिसमें बस का टिकट काटे चाहे ना काटे। गुरुवार को परिवहन निगम के एमडी को यह ट्वीट किए जाने की चर्चा निगम मुख्यालय से लेकर क्षेत्रों के बस अड्डों पर होते रहे।

बारिश से कई रूटों की बसें रद्द
गुरुवार को दिनभर छुटपुट बारिश ने लोगों को घरों में कैद होने के लिए मजबूर कर दिया। ऐसी स्थिति में काफी संख्या में यात्रियों ने अपनी बस यात्रा को रद्द कर दिया। लिहाजा कैसरबाग और आलमबाग बस अड्डे से कई रूटों की बसों को यात्री आभाव में रद्द करना पड़ा। आलमबाग डिपो के एआरएम डीके गर्ग बताते है कि बारिश की वजह से सवारियों की कमी रही। इससे दिल्ली, आगरा, झांसी, सहारनपुर की बसें रद्द करनी पड़ी।

संबंधित समाचार