बहराइच: ग्राम पंचायत के उप चुनाव में मतदाताओं ने किया मतदान, 77.58 प्रतिशत हुई वोटिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के विभिन्न विकास खंडों में गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत के तहत उप चुनाव हुआ। कैसरगंज के देवलखा में प्रधान पद के लिए 77.58 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत चुने गए ग्राम प्रधान व सदस्यों की आकस्मिक मृत्यु व पद छोड़ने पर बृहस्पतिवार को पंचायत उपचुनाव के तहत मतदान किया गया।

ग्राम प्रधान के चार पदों व पंचायत सदस्य के दो पदों के लिए संपन्न हुए उपचुनाव में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और 67.52 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मता‌धिकार का प्रयोग किया। कुल मत प्रतिशत 65.50 फीसदी रहा। सबसे ज्यादा 77.58 प्रतिशत मतदान कैसरगंज ब्लॉक की देवलखा ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर हुई। यहां पर 77.58 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया।

AYODHYA4

मिहीपुरवा विकास खंड के ग्राम पंचायत रायबोझा में ग्राम प्रधान की मृत्यु के बाद संपन्न हुए उपचुनाव में 3673 मतदाताओं के सापेक्ष 2323 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मत प्रतिशत 63.50 फ़ीसदी रहा। वहीं ग्राम चहलवा के वार्ड संख्या 6 में हुए पंचायत सदस्य पद के चुनाव में 644 मतदाताओं में 253 मतदाताओं ने मतदान किया। 

एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, स्टैटिक मजिस्ट्रेट सुनील कुमार व मोतीपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। वहीं कैसरगंज विकासखंड के ग्राम पंचायत देवलखा पर आयोजित प्रधान पद के उपचुनाव में 1494 मतदाताओं के सापेक्ष 1159 मतदाताओं ने वोट डाला, जो 77.57 प्रतिशत रहा। सुरक्षा को लेकर कैसरगंज थाना प्रभारी दद्दन सिंह दलबल के सा‌थ डटे रहे।

वहीं जरवल विकास खंड के ग्राम पंचायत हरवाटांड मे प्रधान पद के लिए 1521 मतदाताओं के सापेक्ष 1114 मतदाताओं, चित्तौरा के बनियारी ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए 1250 मतदाताओं के सापेक्ष 855 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ‌शिवपुर ब्लाक के लौकिहा में सदस्य ग्राम पद के उपचुनाव में 204 के सापेक्ष 141 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान प्रभारी सत्येंद्र बहादुर सिंह, सेक्टर मजिस्ट्रेट धीर विक्रम आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: प्रधान व पंचायत सदस्यों का उप चुनाव सकुशल संपन्न

संबंधित समाचार