आज का राशिफल। 03 मार्च, 2023
मेष
आज लोग आपके स्वाभिमान को चोट पहुंचा सकते हैं। अनावश्यक बहसबाजी से दूर रहें। परिवार में आपके अधिकार बढ़ेंगे। माता-पिता आप पर काफी विश्वास जताएंगे। किसी समारोह से आमंत्रण मिल सकता है।
वृष
आज नवीन योजनाओं पर काम कर सकते हैं। आपके ऊपर लक्ष्यों को प्राप्त करने का दबाव रहेगा। तत्परता के साथ काम पूरा करने पर फोकस रहेगा। अनुभवी लोगों से सलाह लेना लाभप्रद होगा। बच्चों की सफलता से स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेंगे।
मिथुन
आज धन की कमी के कारण समस्या होगी। कारोबार में विस्तार के लिए लोन लेना पड़ सकता है। निम्न रक्तचाप की समस्या होने की आशंका है। बिजनेस पार्टनर के प्रति आपका रूख सकारात्मक रहेगा। युवाओं के विवाह की चर्चा आगे बढ़ सकती है।
कर्क
आज नए व्यवसाय की शुरुआत करेंगे। लेखन कार्यों से जुड़े लोगों की प्रसिद्धि बढ़ेगी। लोगों की मदद करने का प्रयास करेंगे। बिल्डर्स अपने रुके हुए प्रोजेक्ट्स को काफी तेजी से आगे बढ़ाएंगे। कमर दर्द को लेकर समस्या हो सकती है।
सिंह
आज विदेश में रहने वाले लोगों को कुछ समस्या होगी। अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से बचें। बच्चों के करियर को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्य देरी से पूरे हो सकते हैं। स्टॉक मार्केट में संभलकर निवेश करें।
कन्या
आज किसी पुरानी बात को लेकर आप सोच-विचार करेंगे। करियर में नया प्रयोग कर सकते हैं। भविष्य को लेकर बड़ा निर्णय लेंगे। संपत्ति विवादों का निपटारा होगा। कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है।
तुला
आज गृह निर्माण संबंधित कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। रुचि के अनुसार कार्य करना पसंद करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घरेलू उपयोग के लिए वस्तुओं को खरीद सकते हैं। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न हो इसका ध्यान रखें।
वृश्चिक
आज आपको अपने काम करने के तरीके को बदलने की आवश्यकता है। किसी जरूरत की वस्तु को प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। दांपत्य संबंधों में कुछ अनबन चलती रहेगी। मित्रों के साथ मजाकिया समय का आनंद लेंगे।
धनु
आज आय के स्रोतों में कमी आ सकती है। रक्तचाप के रोगियों को सेहत का ध्यान रखना चाहिए। मन में कुछ शंका पनपती रहेंगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना नुकसान दायक हो सकता है। काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें।
मकर
आज आपके व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। काम में आ रही रुकावटों के कारण जो चिंता थी वो काफी हद तक दूर हो जाएगी। इससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। लोग आपसे काफी कुछ सीखने का प्रयास करेंगे।
कुंभ
आज अधूरे छोड़े हुए कार्यों को दोबारा शुरू करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक लेन-देन के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। उच्च अधिकारियों से आपको मदद मिलेगी। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे।
मीन
आज क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। बड़े व्यावसायिक अनुबंध का ऑफर आ सकता है। मन में प्रसन्नता और उत्साह का भाव रहेगा। अपच के कारण एसीडिटी जैसी समस्या हो सकती है। जीवन के प्रति सकारात्मकता बढ़ेगी।
