रायबरेली : शौच के लिए गया अधेड़ तालाब में डूबा , मौत
रायबरेली, अमृत विचार। शौच के लिए गए अधेड़ की तालाब में पैर फिसल जाने की वजह से डूब कर मौत हो गई। परिवारीजनों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
गुरुवार को दोपहर बाद जोहवा नटकी निवासी रामबरन ( 48 वर्ष ) पुत्र श्यामलाल गांव के बाहर बने हुए तालाब की ओर शौच के लिए गए हुए थे । जहां अचानक पैर फिसल जाने की वजह से वह तालाब के गहरे जल में चले गए और उसमें डूब गए। कुछ देर बाद जब वापस नहीं आए तो परिवारी जन ग्रामीणों की मदद से खोजते हुए वहां पहुंचे । उसके बाद ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया और सूचना डलमऊ पुलिस को दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि तालाब में डूबने की वजह से रामबरन की मौत परिवारीजनों द्वारा बताई जा रही है। शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़ें : कानपुर : एआईसीएफ अध्यक्ष संजय कपूर को मिला एशियन चेस एक्सीलेंस अवार्ड
