बरेली कॉलेज के गेट पर छात्रों के साथ मारपीट, परीक्षा की वजह से कक्षाएं थीं स्थगित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दो अलग-अलग मामले हुए, एक में पुलिस से की शिकायत

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज के पूर्वी गेट के बाहर गुरुवार को दो अलग-अलग मामलों में छात्रों की पिटाई कर दी गई। एक मामले में बारादरी थाना में शिकायत पत्र भी दिया गया है। परीक्षा की वजह से कॉलेज में कक्षाएं स्थगित थीं, इसके बावजूद भी छात्र पहुंचे और झगड़ा किया।

घंघोरा पिपरिया भोजीपुरा निवासी रितेश यादव ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि वह गुरुवार को बरेली कॉलेज में किसी कार्य से आया था। यहां पर चेत गौटिया कैंट निवासी युवक अपने साथी के साथ आया और उसके साथ अभद्रता और मारपीट की। वह अपने साथ हथियार भी लेकर आया था और उसने जान से मारने की धमकी दी है। वहीं एक अन्य मामले में छात्र नेता के साथ भी अभद्रता का मामला सामने आया है। छात्र नेता के साथी ने ही विश्वविद्यालय में ज्ञापन देने को हुई बातचीत को लेकर विवाद किया। हालांकि इस मामले में कोई शिकायत नहीं की गई।

ये भी पढ़ें- बरेली: कैंट छावनी चुनाव में महिलाओं के लिए दो वार्ड आरक्षित, सामान्य के लिए चार

संबंधित समाचार