Viral Video: दारोगा जी की लहराती कमरिया पर झूमा सोशल मीडिया, महिला को कोई देख ही नहीं रहा! 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पुलिस के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह स्टेज पर चढ़कर महिला डांसर के बीच डांस करने लगता है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी यूपी पुलिस का दरोगा हैं। दारोगा के डांस को देखकर डांसर भी हैरान रह गई। इस वीडियो को देखकर लोग दारोगा साहब को मुंबई जाकर अपनी किस्मत आजमाने की सलाह दे रहे हैं।

यह वीडियो यूपी के किस जिले का है, इससे जुड़ी जानकारी तो नहीं मिल पा रही है लेकिन दारोगा के डांस को लेकर सभी हैरानी जता रहे हैं। दारोगा के वायरल वीडियो पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई दारोगा के इस डांस पर उनकी आलोचना कर रहा है तो कुछ लोग कानपुर डीएम के डांस का वीडियो याद कर तंज कस रहे हैं।

बता दें कि वीडियो की सत्यता को लेकर जानकारी नहीं मिल पाई है। कुछ लोगों का कहना है कि कोई व्यक्ति कार्यक्रम में पुलिस की वर्दी पहनकर डांस कर रहा है तो कुछ यूजर्स ने कहा है कि दारोगा जी कमाल के डांसर हैं, इन्हें मुंबई जाकर अपना भविष्य बनाना चाहिए और लोगों का मनोरंजन करना चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि यहां दारोगा जी समय बर्बाद कर रहे हैं इन्हें मुंबई में जाकर जुगाड़ बैठाना चाहिए।

वहीं, इस वीडियो पर कुछ पुलिसवालों का कहना है कि यह कोई नौटंकी कार्यक्रम है और डांस कर रहा शख्स कोई दारोगा नहीं बल्कि कोई कलाकार है। उसने जो वर्दी पहनी है वो भी असली नहीं है। उसकी कैप में ताज भी नहीं है और वर्दी आधी अधूरी है।

यह भी पढ़ें- VIDEO: बहुत जोर से आई शादी, फर्राटे से निकला 'दूल्हा डांस', लोग बोले- पहली बार दुल्हन को देखा शांत

संबंधित समाचार