Fatehpur News : मुआवजे की मांग को लेकर किया रोड जाम, किसानों ने कोल्ड स्टोर में डाला ताला
फतेहपुर में मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने रोड जाम की।
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में किसानों ने कोल्ड स्टोर में ताला डाल दिया। इसके बाद मुआवजे की मांग को लेकर रोड जाम की।
फतेहपुर, अमृत विचार। थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर स्थित शंकर वरदानी सिंह कोल्ड स्टोर में शुक्रवार को सैकड़ों किसानों ने मुवायजे की मांग को लेकर रोड जामकर कोल्ड स्टोर गेट पर ताला डाल हंगामा काटा। जानकारी मिलते राजस्व टीम के साथ नायब तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंची कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हे शांत कराया।
28 फरवरी को ट्रक की टक्कर से शंकर वरदानी सिंह कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस का कंडेंसर पाईप फटने से रिसाव की वजह से पूरे इलाके में गैस फैल गई थी। जिसमें चार लोग बेहोश हुए थे। अमोनिया गैस के रिसाव से कोल्ड स्टोर के आसपास हजारों बीघे गेंहू की फसल झुलस गई। गेंहू की तैयार फसल को बर्बाद होता देख किसान चिंतित है। सैकड़ो किसान शुक्रवार को उक्त कोल्ड स्टोर जा धमके और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा काटते हुए कोल्ड स्टोर के गेट पर ताला डाला रोड जाम कर आवागमन रोक दिया।
किसान खराब हुई फसल का मुआवजा दिलवाएं जाने की मांग कर रहे है। वहीं अधिकारियों ने जांच कर मुआवजा दिलवाये जाने का भरोसा दिया तब किसान शांत हुए। गांव करनपुर व बहरामपुर के रामराज,रहीमाल, गोवर्धन,रवि कुमार,गुलाब सिंह,अंकित,सियाराम,रामबली,ललिता,नीता,बेनी पाल,संत कुमार,रामचंद्र,करन,ओमप्रकाश,अनंत राम, गोविंद, सूरजपाल, मनोज समेत सैकड़ों किसानों ने फसल खराब होने का आरोप लगाया है।
किसानों का आरोप कि अमोनिया गैस रिसाव से आसपास की फसल धीरे धीरे सूख रही है।जिसका मुआवजा कोल्ड स्टोर मालिक दें। मामला बढ़ता देख कोल्ड स्टोर संचालक की सूचना पर नायब तहसीलदार लक्ष्मी बाजपेई व थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर किसानों को शांत कराया।
राजस्व टीम से खराब हुई फसल की रिपोर्ट मांगी गई। जांच रिपोर्ट मिलते उचित मुआयजा दिया जाएगा। किसानों को समझा बुझा कर शांत करा दिया।- लक्ष्मी बाजपेई नायब तहसीलदार
