काशीपुर: 900 ग्राम अफीम के साथ एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर,अमृत विचार। पुलिस ने 900 ग्राम अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी ने पुलिस के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए अभियान के तहत प्रतापपुर चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हेमपुर रोड सैनिक कॉलोनी पुलिया के पास एक संदिग्ध बाइक सवार युवक को रोका। तो युवक बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा।

पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया तलाशी लेने पर युवक के पास से पुलिस को 900 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शिव लालपुर थाना आईटीआई निवासी सतविंदर सिंह बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा, उपनिरीक्षक कपिल काम्बोज, दीपक जोशी, कांस्टेबल दीपक जोशी, हेमचन्द्र, धीरज सिंह, सुरेन्द्र सिंह शामिल रहे।

संबंधित समाचार