काशीपुरः 1102 उद्योगों ने नहीं ली अनिवार्य फायर एनओसी, RTI से हुआ खुलासा

काशीपुरः 1102 उद्योगों ने नहीं ली अनिवार्य फायर एनओसी, RTI से हुआ खुलासा

काशीपुर, अमृत विचार। वर्ष 2018 से 2022 तक ऊधमसिंह नगर जिले के 6 फायर स्टेशन क्षेत्रों में 1102 उद्योगों/प्रक्रिया चलाने वालों ने दमकल विभाग से अनिवार्य एनओसी नहीं ली। वर्ष 2022 में तीन दिसंबर तक ऐसी एनओसी न लेने वालों की संख्या 265 है।

काशीपुर निवासी नदीम उद्दीन ने सूचना का अधिकार के तहत उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से अग्निशमन सुरक्षा संबंधी विभिन्न जानकारी में खुलासा हुआ है।

लोक सूचना अधिकारी-पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर मनोज कुमार कत्याल की ओर से नदीम को उपलब्ध कराई गई सूचना के विश्लेषण के अनुसार, उधमसिंह नगर जिले के 6 फायर स्टेशनों के क्षेत्रांतर्गत वर्ष 2018 से 2022 तक कुल 1102 उद्योगों/प्रक्रिया चलाने वालों ने अग्नि सुरक्षा संबंधी अनिवार्य एनओसी प्राप्त नहीं की है। इसमें सर्वाधिक रुद्रपुर के 702, पंतनगर के 138 और काशीपुर के 109 मामले क्षेत्रान्तर्गत है।

इसके अतिरिक्त जसपुर क्षेत्र के 56, खटीमा के 24 तथा सितारगंज के 73 उद्योग/प्रक्रिया चलाने वाले शामिल हैं। नदीम को उपलब्ध वर्षवार विवरण के अनुसार वर्ष 2018 में ऐसे एनओसी न लेने वालों की संख्या 128, वर्ष 2019 में 164, वर्ष 2020 में 205, वर्ष 2021 में 340 और वर्ष 2022 में 265 रही है।

यह भी पढ़ें- रुद्रपुरः उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने में लगाएंगे अपनी पूरी जिंदगी- कोश्यारी