आज का राशिफल। 04 मार्च, 2023
मेष
आज घर में किसी बात को लेकर कलह हो सकती है। कारोबार में मन मुताबिक परिणाम न मिलने से परेशानी होगी। पुराने रोग उभर सकते हैं। पार्टनर्स के साथ संबंध मजबूत होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। माता के प्रति व्यवहार अच्छा रखें।
वृष
आज भविष्य को लेकर काफी आशान्वित रहने वाले हैं। पूरा दिन महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्त रहेंगे। करियर को लेकर कोई बड़ा व सार्थक निर्णय कर सकते हैं। ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिए दिन बहुत अच्छा है। घर में उत्साह का माहौल रहेगा।
मिथुन
आज धन-संपत्ति को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। नए काम की शुरुआत करना ठीक नहीं है। किसी की आलोचना करने से बचें। कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें।
कर्क
आज जॉब और कारोबार के अवसर मिलेंगे। व्यापार में बड़े लाभ की संभावना है। बड़ी परियोजनाओं की प्लानिंग कर सकते हैं। कुछ लोग आपके विषय में भ्रम फैलाने का प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े भावुक हो सकते हैं।
सिंह
आज अनावश्यक खर्चों के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। शाम को जीवनसाथी से कहासुनी करने से बचें। धन के लेन-देन में चूक हो सकती है। कार्यशैली में बदलाव करना फिलहाल उचित नहीं है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें।
कन्या
आज कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। दैनिक खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। उच्च तकनीक के प्रति रूझान बढ़ेगा। सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते रहें। बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व होगा।
तुला
आज आप सबके प्रति बहुत अच्छा व्यवहार रखेंगे। कारोबार में ज्यादा उदारता दिखाना उचित नहीं है। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धर्म के प्रति आप काफी समर्पण भाव रखेंगे। जीवनसाथी से बौद्धिक विषयों पर चर्चा कर सकते हैं।
वृश्चिक
आज आपकी लीडरशिप क्षमता में सुधार होगा। गूढ़ रहस्य के विषयों पर अनुसंधान करने वालों को सफलता मिल सकती है। लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पिता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।
धनु
आज यात्रा के दौरान सावधानी रखें। ऑफिस में आपका काम बिगड़ सकता है। गलत कार्यशैली के कारण कारोबार में नुकसान होने की आशंका है। महिलाओं को प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है। बीमार लोग दवाइयों को लेकर लापरवाही न करें।
मकर
आज रुके हुए काम को पूरा करने के लिए दिन उत्तम है। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। बातों को मनवाने के लिए किसी पर दबाव न डालें। व्यवहार से परिजन काफी प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों के लिए दिन बहुत अच्छा है।
कुंभ
आज साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। धर्म व पुण्य के प्रति मन में श्रद्धा उत्पन्न होगी। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। पेट में इंफेक्शन होने की आशंका है। जल्दबाजी में कोई काम पूरा न करें।
मीन
आज आप बौद्धिक चर्चाओं में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यवसाय में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। भोग-विलास पर धन खर्च कर सकते हैं। बच्चों की परवरिश पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों को लेकर काफी भावुक रहेंगे।
