मथुरा: सैनिक सम्मान के साथ हुई विपिन की अंतिम विदाई, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर
मथुरा, अमृत विचार। थाना राया क्षेत्र के गांव गयैरा में छुट्टी पर आए वायु सेना के जवान की बीमारी के दौरान मौत हो गई। जवान की मौत की सूचना पर वायुसेवा के अधिकारी उसके गांव पहुंचे और सैनिक सम्मान के साथ जवान को अंतिम विदाई दी गई।
गांव गयैरा निवासी अजय उर्फ विपन कुमार वर्ष 2010 में वायुसेना में भर्ती हुआ था वर्तमान में उसकी तैनाती आगरा में थी। मथुरा के पालीखेड़ा निवासी शिवानी पुत्री टीकम सिंह चाहर की पुत्री के साथ 22 फरवरी शादी हुई थी। विवाह के बाद से ही तबीयत बिगड़ गई थी। उपचार के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया था। जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वही परिवार में परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
शुक्रवार को सैनिक सम्मान के साथ वायु सेना के जवानों द्वारा सलामी दी और विपन का पैतृक गांव गैयरा में मृतक के छोटे भाई विवेक द्वारा मुखाग्नि दी गई। इस दौरान क्षेत्र के नागरिकों के साथ वायुसेना के अधिकारी उत्तम प्रोहित आलोक सारस्वत शिवम् शर्मा अजीत सिंह प्रधान यौगेश शर्मा मास्टर राकेश शर्मा पूर्व चेयरमैन मनोज शर्मा, संजीव सिंह, विजय पाल, सीताराम, डा.रवि राजन सिंह, करूआ सिंह, प्रेमपाल सिंह, प्रेमपाल सारस्वत, विजय पाल आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- मथुरा: रंगभरी एकादशी पर वृंदावन की परिक्रमा लगाने को उमड़ा जनसैलाब, DM-SSP ने लिया जायजा
