कल बिजनौर आएंगे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, करेंगे निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार को बिजनौर, नजीबाबाद व नगीना के रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। वह जिले में रेलवे स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की स्थिति देखेंगे। उनके दौरे को देखते हुए शुक्रवार को रेलवे के अधिकारी फाइलों को दुरुस्त करने में जुटे रहे। यह जानकारी भाजपा के मीडिया प्रभारी विक्रांत चौधरी ने दी है।

वहीं नगीना के व्यापारी व भाजपा के वरिष्ठ नेता रेल मंत्री को ज्ञापन सौंप कर कोतवाली रोड स्थित रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण, नगीना के पार्सल की आमदनी बढ़वाने के लिए एक्सप्रेस ट्रेनों की लोडिंग व अन लोडिंग खुलवाने, नगीना से गुजरने वाली नॉन स्टाफ ट्रेन, सप्ताह में चलने वाली ट्रेन काठगोदाम से चंडीगढ़ का ठहराव व कई वर्षों से निरस्त लखनऊ सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन को पुनः चालू कराने, नगीना प्लेटफार्म नंबर एक की बराबर में बनी रेलवे कॉलोनी के पास पड़े खाली प्लाट में पार्क बनवा कर नगीना रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण की मांग की जाएगी। 

नगीना रेलवे स्टेशन की जीआरपी पुलिस चौकी पर एक चौकी प्रभारी, दो हेड कांस्टेबल, 10 सिपाहियों समेत 13 लोगों की पोस्टिंग की मंजूरी है। चौकी पर तैनात एक दरोगा, दो हेड कांस्टेबल सहित तीन पुलिस कर्मियों पर दो तीन छोटे स्टेशनों व नगीना स्टेशन की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें- बिजनौर : नाबालिग से दुष्कर्म के दो दोषियों को आजीवन कारावास, अदालत ने 70-70,000 का लगा जुर्माना

संबंधित समाचार