बरेली: गंभीर रोगियों के लिए जिला महिला अस्पताल में बनेगी एचडीयू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शासन के आदेश पर स्थापित होगी यूनिट, टीम होगी तैनात

बरेली, अमृत विचार। जिला महिला अस्पताल में गंभीर और अति गंभीर मरीजों को उच्च स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। शासन की ओर से अस्पताल में एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) स्थापित की जाएगी। इसको लेकर अस्पताल प्रबंधन ने कवायद शुरू कर दी है। जल्द यूनिट डेवलपमेंट का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। प्रबंधन के अनुसार शीघ्र अस्पताल में वार्ड का चुनाव कर लिया जाएगा, जहां यूनिट को स्थापित किया जाएगा।

कैसे काम करती है यूनिट
अस्पताल में अति गंभीर मरीजों के लिए हाई डिपेंडेंसी यूनिट में मॉनिटर के साथ बाई पेप मशीन की सुविधा होगी। मरीजों को तत्काल इलाज मुहैया करवाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर मरीज को बेड पर ही सारी सुविधाएं मिलेंगी। उसे अन्य विभागों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। वहीं, डॉक्टर, नर्स समेत स्टाफ की एक अलग टीम तैनात रहेगी। जिससे मरीजों की उचित देखभाल की जा सके। जिला महिला अस्पताल नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) से प्रमाणित है।

शासन के आदेश पर एचडीयू की स्थापना करने का आदेश आया है। जल्द ही वार्डों का चुनाव कर यूनिट को स्थापित करने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। यूनिट के शुरू होने से गंभीर और अति गंभीर मरीजों को और बेहतर इलाज मिल सकेगा- डॉ. पुष्पलता शमी, प्रभारी सीएमएस, जिला महिला अस्पताल।

ये भी पढ़ें- बरेली:  बरेली कॉलेज के शिक्षकों ने केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग की

संबंधित समाचार