साम्यवादी चीन हमारा सबसे मजबूत और अनुशासित शत्रु है : निक्की हेली 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वॉशिंगटन। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने की दावेदार निक्की हेली ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका के सामने अब तक का सबसे मजबूत और अनुशासित दुश्मन साम्यवादी चीन है। रिपब्लिकन पार्टी के शीर्ष वार्षिक कार्यक्रम कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कांफ्रेंस में दिए प्रभावशाली भाषण में भारतीय मूल की अमेरिकी हेली ने सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी की आलोचना करते हुए उसे समाजवादी पार्टी बताया। 

उन्होंने भाषण में अमेरिका की विदेश नीति पर अपना ध्यान केंद्रित किया और कहा कि अमेरिका को उन देशों को मदद नहीं देनी चाहिए जो उससे नफरत करते हैं। उन्होंने हाल में जासूसी गुब्बारे वाली घटना का उल्लेख करते हुए कहा, मैंने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि अमेरिकी नागरिक आसमान में देखेंगे और पाएंगे कि चीन का एक खुफिया गुब्बारा हम पर नजर रख रहा है। यह राष्ट्रीय शर्मिंदगी की बात थी।

हेली ने कहा, कोई गलती मत करना : साम्यवादी चीन हमारे सामने सबसे मजबूत और अनुशासित दुश्मन है। हमें चीन को जवाबदेह ठहराने की आवश्यकता है। कोविड से शुरू कीजिए और गिरोहों के बारे में बात करने से पहले हमें यह देखने की जरूरत है कि चीन वह देश है जो हमारी सीमा में फेंटानिल भेज रहा है। 

हेली (51) ने 14 फरवरी को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए मैदान में उतरने की घोषणा की थी। उसके बाद से ही उन्होंने अपनी पार्टी तथा राष्ट्रीय जनता का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया है। प्राइमरी चुनाव के दौरान उनका मुकाबला पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगा। हेली 2024 के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में अभी तक इकलौती महिला दावेदार हैं। 

रिपब्लिकन पार्टी की नेता ने कहा, मुझे विश्वास नहीं होता कि (राष्ट्रपति) जो बाइडन चीन को क्यों बगैर सजा छोड़ रहे हैं। चीनी कंपनियों के पास अब अमेरिका की 3,80,000 एकड़ से अधिक की जमीन है, जो हमारे सैन्य अड्डों के लगभग बराबर हैं। हम क्या कर रहे हैं? हमें किसी दुश्मन को हमारे देश में जमीन खरीदने नहीं देना चाहिए। और हमें हर विश्वविद्यालय को यह बताने की जरूरत है - आप या तो चीन से या अमेरिका से पैसा ले सकते हैं, लेकिन दोनों से आपको पैसा नहीं मिलेगा।

तीन-दिवसीय सम्मेलन के लिए देशभर से राष्ट्रीय राजधानी में जुटी जनता ने हेली के भाषण का स्वागत किया। अपने भाषण में हेली ने सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी, राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की आलोचना की। हेली के अपना भाषण समाप्त करने के बाद कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोगों ने ट्रंप, ट्रंप, ट्रंप के नारे लगाए।

ये भी पढ़ें : अमेरिका ने चीन पर कोरोना की उत्पत्ति का आरोप लगाने वाली रिपोर्ट मुहैया नहीं कराई

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता