अयोध्या: मां को खाना देकर घर लौटी कक्षा आठ की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगंज/ अयोध्या, अमृत विचार। शुक्रवार की देर शाम 14 वर्षीय एक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
   
घटना हैदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलारामबाग मजरे दामोदरपुर गांव की है। ग्राम प्रधान दिनेश सिंह ने बताया कक्षा 8 की छात्रा लक्ष्मी चौहान पुत्री अशोक चौहान मनरेगा में काम कर रही अपनी मां को खाना देकर घर लौट कर आई। शाम करीब 6 बजे घर के कमरे को बंद कर छत में कटे बयालों में रखी बल्ली में दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। काम पर से घर लौट कर आयी मां फंदे पर लटकी बेटी को देखकर जोर जोर से चिल्लाने लगी। मृतक छात्रा के पिता परदेश में नौकरी करते हैं । जानकारी होने पर ग्राम प्रधान समेत गांव के काफी ग्रामीण इकट्ठा हो गए। 

थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। आत्महत्या के कारणों की जानकारी अभी नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें -अयोध्या: गोवंशों के लिए ही संकट बने गौ आश्रय स्थल, अव्यवस्थाओं का है बोलबाला

संबंधित समाचार