रायबरेली: दो भाग में बांटा जायेगा अजीतपुर फीडर का लोड, किसानों के लिए बनेगी अलग लाइन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खीरों/ रायबरेली, अमृत विचार। विद्युत उपकेंद्र खीरों के अंतर्गत कुल सात फीडर हैं जिसमें अजीतपुर फीडर पर सर्वाधित लगभग 4500 उपभोक्ता  हैं। उक्त फीडर को दो भागों में विभक्त करने हेतु कार्यदायी संस्था की नियुक्ति की जा चुकी है,सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शीघ्र की फीडर को दो भागों में बांटकर उपभोक्ताओं को और बेहतर विद्युत आपूर्ति किये जाने का प्रयास किया जा रहा है।
      
उपखण्ड अधिकारी खीरों कैलाश यादव ने बताया उक्त फीडर पर उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने से बेहतर विद्युत आपूर्ति  में बाधा होने की ज्यादा संभावना रहती है,जिससे अजीतपुर फीडर के उपभोक्ताओं को और बेहतर विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी।साथ ही साथ निजी नलकूप के उपभोक्ताओं की अलग लाइन भी बनेगी जिसकी कार्ययोजना बन गयी है।सर्वे का कार्य शुरू हो गया है।शीघ्र ही नलकूप के उपभोक्ताओं को गांव की लाइन से अलग कर दिया जाएगा।जिससे घरेलू और नलकूप के उपभोक्ताओं को सुविधा मिल सकेगी।

ये भी पढ़ें -अयोध्या: मां को खाना देकर घर लौटी कक्षा आठ की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

संबंधित समाचार