SP MLA Irfan Solanki को महाराजगंज से कानपुर कोर्ट किया गया पेश, पुलिस ने परिवार के लोगों से नहीं दिया मिलने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सपा विधायक इरफान सोलंकी को महाराजगंज से कानपुर कोर्ट किया गया पेश।

सपा विधायक इरफान सोलंकी को महाराजगंज से कानपुर कोर्ट में पेश किया गया। इस पर बाहर निकलने के दौरान वह हसंते नजर आए। पुलिस ने परिवार के लोगों ने मिलने नहीं दिया।

कानपुर, अमृत विचार।  शनिवार को महराजगंज जेल में बंद सीसामऊ से सपा विधायक इरफान सोलंकी को कड़ी सुरक्षा के बीच कानपुर कचहरी लाया गया। इस दौरान उन्हें एमपीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया। स्कार्ट वाहन से उतरते ही इरफान मुस्कराते हुए नजर आए। उन्होंने वहां मौजूद सभी को देखकर हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इसके बाद कोर्ट रूम में जाते समय पत्रकारों के सवाल पर कहा कि ऊपर वाला इंसाफ करेगा, उसकी लाठी में आवाज नहीं होती।
 
इरफान सोलंकी की दो कोर्ट में पेशी हुई। एमपीएमएलए की सेशन कोर्ट सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी की कोर्ट में महिला का घर फूंकने के मामले की सुनवाई हुई। विधायक के साथ आरोपी शौकत अली के वकील ने आरोप मुक्ति के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है। इस दौरान इरफान सोलंकी के भाई रिजवान सोलंकी को भी कोर्ट में पेश किया गया। इन सभी पर आज आरोप तय होने थे।
 
हालांकि, इससे पहले डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते सेशन कोर्ट ने छह मार्च की तारीख दे दी। वहीं, फर्जी आधार मामले में लोअर कोर्ट में इरफान की पेशी हुई। कोर्ट ने 17 मार्च को सुनवाई की अगली तिथि तय की है। विधायक की सुरक्षा के बीच कोई नहीं आ सका। कोर्ट इरफान का परिवार भी उनसे मुलाकात करने के लिए पहुंचा था। इस दौरान पुलिस ने परिवार को इस बार नहीं मिलने दिया। 
 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूरा भरोसा 

विधायक इरफान के भाई रिजवान सोलंकी ने कहा कि जिस प्लॉट पर आगजनी का आरोप लगाया गया है, वो प्लॉट हमारा है। उन्होंने केडीए से खरीदा था। उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूरा भरोसा है।

 

छावनी में तब्दील रही कचहरी

पिछली बार हुए बवाल के बाद पुलिस अधिकारी अलर्ट मोड पर रहे। इरफान की पेशी को देखते हुए कचहरी को सुबह से ही छावनी में तब्दील कर दिया गया। बॉर्डर से लेकर कोर्ट के बीच में तीन टीमें क्यूआरटी की और अलग-अलग आठ जगहों पर पीएसी को तैनात किया गया। कचहरी के चौतरफा पीएसी तैनाती की गई थी। इसके अलावा आसपास छह इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई। इसमें दो इंस्पेक्टर और एक एसीपी कोतवाली विधायक के साथ रहे। 
 

ये था पूरा मामला

जाजमऊ थानाक्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी निवासी नजीर फातिमा ने सात नवंबर वर्ष 2022 में विधायक इरफान सोलंकी व उनके भाई रिजवान सोलंकी पर प्लॉट पर आगजनी का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद ही बचने के लिए दोनों भाई फरार हो गए थे। इस मामले में फर्जी आधार कार्ड से विधायक ने दिल्ली से लेकर हवाई यात्रा की थी। जिसके बाद एक के बाद एक कई मामले मुकदमों के साथ बढ़ते चले गए।

संबंधित समाचार