2000 साल पुरानी कंघी खुदाई में मिली, ये प्लास्टिक नहीं...इंसानी खोपड़ी से है बनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। आमतौर आप लोगों ने प्लास्टिक की कंघी को देखा या इस्तेमाल किया होगा, आपको जानकर हैरानी होगी कि एक कंघी 2000 साल पुरानी मिली है वो भी इंसानी खोपड़ी की बनाई हुई। यह कंघी इंग्लैंड के कैंब्रिशायर में मौजूद है और इसे बार हिल गांव में खुदाई के दौरान खोजा गया है।

जानकार लोगों को हैरानी तो हो रही है, लेकिन पुरातत्वविदों के मुताबिक इस 2000 साल पुरानी कंघी को बिल्कुल सही माना गया है। बताया जाता है कि यह करीब 750 से एडी 43 तक की है। इस कंघी में लगभग 12 दांत हैं। पुरातत्वविदों ने इसे बार हिल कॉम्ब का नाम दिया है।

आपको बता दें, ये पहली कंघी नहीं है इससे पहले भी दो बार ऐसी चीजें मिल चुकी है। इससे पहले कैंब्रिजशायर से इसी तरह की चीजें मिली थीं वो भी इसी कंघी की तरह दिखती थी। अनुमान के अनुसार पुरातत्वविदों ने माना है कि पहले के लोग हड्डी से कंघी बनाया करते थे।

यह भी पढ़ें- समुद्र स्तर में वृद्धि, क्या डूब जाएंगे चेन्नई और कोलकाता? अध्ययन में हुआ खुलासा

संबंधित समाचार