अयोध्या: जंग का मैदान बना बहादुरगंज, दो पक्षो में जमकर चले लाठी-डंडे व ईंट-गुम्मे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। नगर कोतवाली के साहबगंज स्थित बहादुरगंज मोहल्ला शुक्रवार की मध्य रात्रि जंग के मैदान में तब्दील हो गया। दो पक्ष लाठी-डंडा, रॉड-सरिया और ईंट-गुम्मों से लैस होकर एक दूसरे से भिड़ गए और देर तक मारपीट हुई। कुछ घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
   
 मध्यरात्रि के बाद बहादुरगंज मोहल्ला निवासी स्व. राम उजागिर और राजकिशोर का परिवार एक-दूसरे के सामने हो गया। पुलिस को दी गई शिकायत में स्व. राम उजागिर की पत्नी चंदा देवी का कहना है कि पट्टीदार व पड़ोसी उसकी बहू से अक्सर गाली-गलौज करते हैं। शुक्रवार की रात लगभग 1 बजे लाठी-डंडा, सरिया से लैस होकर राजकिशोर, जुगनू, राजबली, सिबू, डब्बू, गौरव, विक्की गौतम, पुत्तीलाल, सुनीता, संजना, राजकुमार, लली देवी ने उसको तथा परिवार के लोगों को मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी।

वहीं राजकिशोर का आरोप है कि रात 12:30 बजे जमीनी रंजिश को लेकर चंदा देवी, उनके लड़कों अजय, सागर, अनूप व अजय की पत्नी ने लाठी-डंडा, हॉकी से लैस होकर उस पर हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी, भाई और पुत्री को भी मारापीटा। हमले में संजना को गंभीर चोटे आई हैं, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रात में बहादुरगंज मोहल्ले में दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हुई है। नगर कोतवाली पुलिस ने घायलों को उपचार और मेडिकल के लिए भेजवाया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-पति से परेशान होकर महिला सिपाही ने खुद को किया आग के हवाले, पीड़िता की मां ने दामाद पर लगाया यह गंभीर आरोप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म