नैनीताल: हाईकोर्ट में लगी लोक अदालत, 38 वाद निस्तारित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश पर उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में हाईकोर्ट विधिक सेवा समिति द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 38 वादों का निस्तारण कर 3.87 करोड़ रुपये की समझौता राशि वसूल की गई ।
 

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा एवं न्यायमूर्ति आलोक वर्मा की अध्यक्षता में दो खंडपीठ गठित की गई थीं। कुल 314 मामले राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनवाई हेतु पंजीकृत किये गए थे। इनमें से न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की पीठ ने 28 एवं न्यायमूर्ति आलोक वर्मा की पीठ ने 10 वादों का निस्तारण कर 3,87,77,355 रुपये की समझौता धनराशि वसूल की गई।

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव/जिला जज आरके खुल्बे ने बताया कि लोक अदालत में वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते से किया गया। बता दें कि राष्ट्रीय लोक अदालत पिछले महीने हुई थी लेकिन तब हाईकोर्ट में शीत अवकाश घोषित था, इस कारण राष्ट्रीय लोक अदालत 4 मार्च को आयोजित की गई।

संबंधित समाचार