ब्रेकिंग - बनभूलपुरा क्षेत्र में महिला की गला रेत कर हत्या..क्षेत्र में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा के इंदिरानगर स्थित वार्ड 31 में एक महिला का गला रेतकर हत्या कर दी गई है। शक महिला के पति पर जताया जा रहा है। हालांकि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

मौके  पर बनभूलपुरा थाना पुलिस छानबीन कर रही है। घटनास्थल से महिला का पति फरार है।


अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार  यहां पर एक मकान में कई लोग किराये पर  रहते हैं जिनमे से यूनुस नाम का शख्स भी अपने बीवी सीमा और बच्चों के साथ रहता है। देर शाम इसी मकान में रह रहे लोगों ने मोहल्ले वालों को बताया कि एक कमरे में कुछ घटना हुई है।

लोगों ने जब कमरे का जायज़ा लिया तो महिला की गर्दन किसी धारदार हथियार से कटी हुई थी। बनभूलपुरा थाने के एसओ नीरज भाकुनी, उपनिरीक्षक मनोज यादव, संजीत राठौर मोके पर पहुंच गए और छानबीन की जा रही है। हत्या की सुई प्रथम दृष्टया पति पर जा रही है। हालांकि अभी स्पष्ठ कुछ भी कहा नही जा सकता। मकान मालिक से पुलिस पूछताछ कर रही है।

संबंधित समाचार