मथुरा: गोकुल में गोपियों के साथ छड़ी से खेली कान्हा ने होली, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरसाना में लट्ठ तो गोकुल में छड़ीमार होली देख अभिभूत हुए श्रद्धालु

मथुरा, अमृत विचार। बरसाना और वृंदावन की होली के बाद शनिवार को गोकुल में छड़ी मार होली हुई। होली देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु गोकुल पहुंचे। छड़ी मार होली देखने पहुंचे श्रद्धालुओं ने जमकर होली का आनंद लिया।

शनिवार को गोकुल में नन्द बाबा के महल से शुरु हुआ भगवान का डोले ने पूरे गोकुल में भ्रमण किया। इसमें गोकुल वासी होली की मस्ती में मस्त होकर नाचते गाते शामिल हुए। डोले में सवार कान्हा अपने साथी-सखाओं के साथ नन्द चौक पहुंचे। जहां प़र गोकुल की महिलाओं ने उन पर छड़ी से वार करके हजारों वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन किया। 

बतातें चलें कि गोकुल में भगवान छोटे थे इसलिए यहां छड़ी मार होली होती है, जबकि बरसाना में कान्हा बड़े हो चुके थे तो यहां लट्ठमार होली होती है। नन्द चौक में बनाये गये भगवान के बगीचे में मंदिर के पुजारियों ने भक्तों  के ऊपर टेसू के फूल से बना हुआ रंग डाला। छड़ी मार होली देखकर भक्त धन्य हो गये। इस दौरान पुजारियों ने मंच से प्रसाद भी वितरित किया।

ये भी पढ़ें- मथुरा: नो एंट्री में घुसे बाइक सवार, रोकने पर पुलिस से बदसलूकी...युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल

संबंधित समाचार