Bahraich Breaking News:अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, एक बच्चे समेत चार घायल

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

गोला बनाते समय हुआ हादसा, कई वर्षो से संचालित है पटाखा फैक्ट्री

बहराइच, अमृत विचार। जिले के रामपुर धोबिया बाजार में रविवार सुबह अवैध पटाखा फैक्ट्री में गोला बनाते समय धमाका हो गया। धमाके की गूंज आसपास क्षेत्रों में भी सुनने को मिला। धमाके में एक बालक समेत चार लोग घायल हुए हैं।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर बाजार निवासी जुम्मन घर में अवैध पटाखा बनाने का कारोबार करता है। सहालग होने के चलते इस समय प्रतिदिन पटाखा घर के अंदर बनती है। रविवार को जुम्मन घर में ही पटाखा बना रहा था। तभी अज्ञात कारणों से विस्फोट हो गया। विस्फोट के चलते एक बालक और तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। विस्फोट की जानकारी पर खैरीघाट के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र बहादुर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी और चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। इनमें सभी महिलाओं की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश ने बताया कि पटाखा बनाते समय विस्फोट हुआ है। मामले की जांच चल रही है।

आसपास के लोग भयभीत
रामपुर धोबिया बाजार में पटाखा फैक्ट्री से विस्फोट इतना जबरजस्त था कि आसपास गांव के लोगों के कानों तक धमाके की गूंज पहुंची। सभी रामपुर के लिए रवाना हुए। काफी संख्या में लोगों की भीड़ है। ज्यादातर लोग डरे हुए हैं। 


ये भी पढ़ें -उमेश पाल हत्याकांड: कौशांबी में STF ने दी दबिश, अतीक का करीबी साबिर हिरासत में

संबंधित समाचार