Pakistan : किसी भी वक्त हो सकती है इमरान की गिरफ्तारी, पूर्व पीएम के घर पहुंची पुलिस, समर्थकों का जमावड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, तोशाखाना केस के सिलसिले में पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए रविवार को पुलिस उनके घर पहुंची। दरअसल, इस्लामाबाद की एक अदालत ने लगातार गैर-हाज़िरी के चलते इमरान के खिलाफ 28 फरवरी को गैर-ज़मानती वॉरंट जारी किया था। इमरान पर दूसरे देश से उपहार में मिले सामानों को बेचने का आरोप है।

पाकिस्तान पुलिस गिरफ्तारी वारंट लेकर पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान के घर पहुंची है। इस्लामाबाद पुलिस रविवार को तोशखाना मामले में गिरफ्तारी वारंट के साथ इमरान खान के जमान पार्क स्थित आवास पर पहुंची। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जफर इकबाल ने 28 फरवरी को संघीय राजधानी में पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उनके घर पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि तोशखाना मामले में पूर्व पीएम को गिरफ्तार करने इस्लामाबाद के जमान पार्क स्थित उनके आवास पर पुलिस पहुंची है। पूर्व पीएम पर मिले उपहारों को बेचने और उसे इधर-उधर करने का आरोप है। इसके अलावा कई अन्य मामलों में भी कोर्ट में उनके खिलाफ मुकदमा चल रहा है। इस दौरान इमरान के घर के बाहर समर्थक जुट गए हैं। हंगामे की आशंका को देखते हुए भारी पुलिसबल की तैनाती की गई है। इमरान को किसी भी वक्त गिरफ्तार किया जा सकता है।

जियो न्यूज को बताया कि इस्लामाबाद पुलिस PTI प्रमुख को गिरफ्तार करने के लिए लाहौर में है। सूत्रों के मुताबिक, सभी कानूनी जरूरतें पूरी होने के बाद खान को गिरफ्तार किया जा सकता है।

फवाद ने सरकार को दी चेतावनी
पीटीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फवाद चौधरी ने अपने ट्वीट में कहा- इमरान को गिरफ्तार करने की किसी की कोशिश से हालात गंभीर रूप से बिगड़ सकते हैं। मैं इस नाकारा और देश विरोधी सरकार को चेतावनी देता हूं कि वो गंभीरता से काम करे और पाकिस्तान को किसी और संकट में न धकेले। मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से जुमान पार्क पहुंचने की अपील करता हूं।

ये भी पढ़ें:- US : Nikki Haley ने की राष्ट्रीय कर्ज बढ़ाने के लिए George W. Bush और Donald Trump की आलोचना

संबंधित समाचार