पीलीभीत : ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटी गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरखेड़ा- पिपरिया मार्ग पर बर्रामऊ गांव के पास हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

बरखेड़ा (पीलीभीत), अमृत विचार। वाहनों की तेज रफ्तार ने एक और जान ले ली। घर से होली की खरीदारी करने के लिए बच्ची संग निकले दंपति की बाइक को गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। बरखेड़ा पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम परेवा अनूप गांव के रहने वाले राकेश मौर्य खेती करते हैं। होली पर्व पर खरीदारी करने के लिए रविवार सुबह वह बाइक से कस्बा बरखेड़ा जा रहे थे। पत्नी 25 वर्षीय खुशबू और दो साल की बेटी दीक्षा भी बाइक पर उनके साथ थीं। पिपरिया मार्ग पर बर्रामऊ गांव के पास पहुंचते ही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में खुशबू की कुचलकर मौत हो गई, जबकि पति और बेटी घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गया। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर आ गए। शव देख सभी का रोकर बुरा हाल रहा। परिवार की कई महिलाएं बार-बार गश खाकर बेसुध होती रही।

एसओ बृजवीर सिह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हादसे के बारे में जानकारी की। परिजन को सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में घायल पति की हालत भी नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत, हत्या का शक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म