आज का राशिफल। 06 मार्च, 2023
मेष
आज सहकर्मी आपको अपमानित करने का प्रयास कर सकते हैं। ऑफिस का काम थोड़ा उलझा हुआ रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में शुभ परिणाम प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। परिवार के लोग आपके निर्णयों से काफी प्रसन्न रहेंगे।
वृष
आज व्यवसाय में धन की कमी होने की आशंका है। घर में अचानक बिना बुलाए मेहमान आ सकते हैं। घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी। अकारण यात्रा करनी पड़ सकती है। अपनी छवि की चिंता रहेगी। समय का सदुपयोग अवश्य करें।
मिथुन
आज मनोरंजन के संसाधनों पर धन खर्च करेंगे। शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह की चर्चा हो सकती है। प्रभावशाली लोगों के बीच उठना-बैठना रहेगा।
कर्क
आज विरोधी आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं। नई संपत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं। जॉब में तनाव बढ़ने की संभावना है। नकारात्मक आदतों पर नियंत्रण रखें। गरिष्ठ और तला-भुना भोजन माइग्रेन का कारण बन सकता है।
सिंह
आज आपके करियर में नया मोड़ आ सकता है। यदि आप किसी समस्या से परेशान हैं तो उसका समाधान मिल सकता है। उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा। धैर्यवान होकर काम पूर्ण करें। स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ापन अधिक हो सकता है।
कन्या
आज पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद उपजने की आशंका है। आपकी राय लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। अधीनस्थ कर्मचारी उच्च अधिकारियों से असंतुष्ट हो सकते हैं। बहुमूल्य वस्तुओं को संभाल कर रखें।
तुला
आज दांपत्य संबंधों में ताजगी रहेगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर काम का दबाव कम होगा। महिलाएं साज-सज्जा पर काफी ध्यान देंगी। कल्पनाओं को साकार करने का मौका मिलेगा। मन में नए कार्यों को लेकर उमंग-उत्साह की भावना रहेगी।
वृश्चिक
आज नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत कर सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। पुराने झगड़ों को लेकर दोबारा उलझने से बचें। खोई हुई वस्तु वापस मिल सकती है।
धनु
आज रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। व्यवसाय में सावधानी रखने की आवश्यकता है। आध्यात्मिक विषयों पर गूढ़ अध्ययन कर सकते हैं। परिवार के सदस्य ऊपर गर्व करेंगे।
मकर
आज का दिन संघर्ष से युक्त हो सकता है। आलस्य करने से बचें। मन किसी काम में नहीं लगेगा। प्रियजनों की सलाह पर गंभीरता से विचार करें। जीवनसाथी के साथ विश्वास में कमी आएगी। कुछ महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं।
कुंभ
आज आपके मन में काफी सवाल एक साथ चलते रहेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों को उच्च पद मिल सकता है। थोड़े ही प्रयासों से आपके काम सफल हो जाएंगे। व्यवसाय में दैनिक आय में वृद्धि होगी। मेहनत के बलबूते कई सारे कार्य एक साथ कर लेंगे।
मीन
आज सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग और डेवलपमेंट से जुड़े करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जीवन के प्रति दृष्टिकोण में कुछ परिवर्तन ला सकते हैं। माता-पिता के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति मिल सकती है।
