मुरादाबाद: 'बिजली की दरों में बढ़ोतरी का किया जाएगा विरोध'

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विद्युत उपभोक्ता के जिला सम्मेलन में समस्याओं पर किया विचार, आठ व नौ अप्रैल को भोपाल में होगा राष्ट्रीय सम्मेलन

मुरादाबाद, अमृत विचार। रविवार को बिजली उपभोक्ताओं का जिला सम्मेलन कंपनी बाग में आयोजित हुआ। सम्मेलन में वक्ताओं ने विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं व समाधान पर चर्चा की। मुख्य अतिथि रमेश पाराशर ने कहा कि आज बिजली प्रत्येक नागरिक के जीवन की जरूरत बन गई है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उमर फारूख ने की। जबकि मुख्य अतिथि ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर्स एसोसिएशन के अखिल भारतीय कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पाराशर रहे। रमेश पाराशर ने अपने संबोधन में कहा कि आज बिजली हर एक नागरिक के जीवन का अभिन्न अंग बन चुकी है।

बिजली के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। कहा कि प्रत्येक नागरिक को सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार बिजली की दरों में वृद्धि का प्रयास कर रही है जिसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं का राष्ट्रीय सम्मेलन 8 और 9 अप्रैल 2023 को भोपाल में आयोजित किया जा रहा है।

इस दौरान अमरजीत सिंह, सुरेश पाल सिंह, सोनू सिंह, कुंवर पाल सिंह, मोहम्मद ताहिर, अनवर अब्बासी, मोहम्मद असलम, मुन्ना सिंह, केपी सिंह, गजराज सिंह, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- Video : ओह तेरी की! शादी में ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके घोड़े, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे रोमांचित

संबंधित समाचार