Allahabad University का मुस्लिम हॉस्टल सील, उमेश पाल हत्याकांड की रची गई थी साजिश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम हॉस्टल को प्रयागराज पुलिस ने सील कर दिया है। बताते चलें कि इस हॉस्टल में ही उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रची गयी थी ऐसा पुलिस ने अपनी जांच में बताया है। सीलिंग की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कमरों में अवैध रूप से रह रहे लोगों को बाहर निकाल दिया है। इस कार्रवाई में उमेश हत्याकांड में पकड़े गए सदाकत का कमरा नंबर 36 समेत सभी कमरे शामिल किये गए हैं।

24 

हॉस्टल के सचिव ने कहा कि उमेश पाल हत्याकांड की साजिश कमरा नंबर 36 में  रची गई थी उसके बाद से पुलिस लगातार यहां पर दबिश दे रही है और आज पूरे हॉस्टल  को सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस जो कार्यवाही कर रही है वो सही है। उन्होंने कहा कि हॉस्टल में पढ़ने वाले छात्रों को रखा जाएगा लेकिन जो छात्र अवैध तरीके से रह रहे हैं उन्हें बाहर निकला जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी ईद के त्योहार के बाद दोबारा छात्रों को हॉस्टल आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

ये भी पढ़ें -Umesh Pal Hatyakand : अतीक अहमद की बहन ने मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता "नंदी" पर 5 करोड़ लेने का लगाया आरोप, कहा- मेयर के इशारे पर किया जा रहा परेशान 

संबंधित समाचार