कांग्रेस के बंद के आह्वान को कोई समर्थन नहीं मिलेगा, पार्टी खुद बंद होने के कगार पर: बोम्मई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हुबली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस के नौ मार्च को दो घंटे के बंद के आह्वान को कोई समर्थन नहीं मिलेगा क्योंकि विपक्षी दल खुद ही बंद होने के कगार पर है। कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ नौ मार्च को दो घंटे के बंद का आह्वान किया है। 

भाजपा विधायक मदल वीरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत कुमार एम. वी. के. परिसरों से लोकायुक्त द्वारा 8.23 करोड़ रुपये बरामद किए जाने के बाद कांग्रेस ने यह आह्वान किया है। कांग्रेस पर अपने कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री सिद्धरमैया अपने मंत्रिमंडल के मंत्रियों के लिए लक्ष्य तय किया करते थे। बोम्मई ने कहा, कांग्रेस भ्रष्टाचार का कुआं है, उनके पास कोई एक-दो मामले नहीं हैं। 

ये भी पढे़ं- सिलीगुड़ी में अवैध बालू लाद रहा ट्रक पलटा, तीन बच्चों की मौत 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव