बाजपुर: चोरी के आरोप में बच्चे को पकड़ रेलवे पटरी पर बांध दिया
बाजपुर, अमृत विचार। चोरी के आरोप में नाबालिग पुत्र को बंधक बना रेल की पटरी पर बांध का आरोप लगाया है। मोहल्ला श्याम नगर, सुल्तानपुर पट्टी निवासी नासिर ने सोमवार को तहरीर देकर कहा है कि रविवार की देर रात्रि लगभग आठ बजे उसके 12 वर्षीय पुत्र को उसी मोहल्ले का निवासी एक व्यक्ति अपने घर ले गया।
इसके बाद ढाई हजार की नकदी चोरी हो जाने का आरोप लगाते हुए घर में बुरी तरह पीटा। रात करीब नौ बजे सुल्तानपुर स्थित रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे पटरी पर सुनसान जगह ले गए। पुत्र को पीटते हुए रस्सी पर बांधकर रेलवे पटरी पर हाथ-पैर बांध दिए। जबकि रात्रि नौ बजे ट्रेन पटरी से होकर गुजरती है।
बच्चे की चीख-पुकार सुनकर वहां टहल रहे दो लोगों ने बच्चे को पटरी से खोलकर चौराहे तक छोड़ा। बच्चा किसी तरह रोता-विलखता देर रात घर पंहुचा। पीड़ित ने सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
